PhonePe: एक आसान डिजिटल पेमेंट समाधान
नाम है Sameer Nigam, Rahul Chari और Burzin Engineer जिन्नेहोंने मिलकर एक ऐसा आसान तरीका विकसित किया जिसे आज हम PhonePe के नाम से जानते हैं। इसकी खास बात यह है कि न तो बैंक की लंबी कतारों में लगने की जरूरत है और न ही CSP सेंटर के चक्कर लगाने की। घर बैठे ही आप मनी रिसीव, मनी ट्रांसफर, रिचार्ज, बैलेंस चेक, लोन रिपेमेंट, और इन्वेस्टमेंट जैसे काम बड़ी आसानी से कर सकते हैं।
वैसे तो Google Pay, Paytm, Amazon Pay, BHIM App, Tata Neu जैसे कई ऐप्स हैं जो ये सुविधाएं प्रदान करते हैं, लेकिन PhonePe की पहुंच और लोकप्रियता सबसे आगे है। चाहे वह गांव के ठेले वाले हों या शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति—हर किसी के मोबाइल में PhonePe इंस्टॉल है।
PhonePe Download कैसे करें?
- अपने मोबाइल में Play Store खोलें।
- PhonePe सर्च करें और डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर अपने वर्तमान मोबाइल नंबर से Login/Register करें।
- फिर अपने बैंक अकाउंट को लिंक करें।
- अब आप लेन-देन शुरू कर सकते हैं।
अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो आप सीधे PhonePe कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं:
Customer Support Number: 080-68727374 / 022-68727374
Fake PhonePe APK से सावधान रहें
सतर्क, सावधान और एक्टिव रहना जरूरी है क्योंकि असली ऐप के साथ-साथ डुप्लीकेट ऐप्स भी चलन में हैं। ये नकली ऐप्स दिखने में बिल्कुल असली जैसे होते हैं और काम भी वैसा ही करते हैं, लेकिन इनमें एक बड़ा फर्क होता है—आपके बैंक में पैसे नहीं पहुंचते।
इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए:
- Transaction History चेक करें।
- Bank Notification देखें।
- ऐप को Play Store से ही डाउनलोड करें, क्योंकि APK फाइल की तुलना में Play Store ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
PhonePe Business: व्यापारियों के लिए खास
PhonePe Business एक विशेष वर्जन है जो व्यापारियों के लिए बनाया गया है। इसकी विशेषताएं:
- QR कोड से केवल पेमेंट रिसीव करने की सुविधा।
- बिजनेस स्टेटमेंट का विश्लेषण।
- व्यापार लोन का विकल्प।
- Multiple Staff Access जिससे अन्य कर्मचारी भी पेमेंट नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
- Zero Charges—कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं।
- QR कोड ऑर्डर करने की सुविधा।
- Business Profile बनाने का विकल्प।
PhonePe Business QR Code कैसे ऑर्डर करें?
- PhonePe Business Account खोलें।
- प्रोफाइल पर क्लिक करें।
- Manage QR पर जाएं।
- Request More QR Codes पर क्लिक करें।
- डिलीवरी एड्रेस की पुष्टि करें—शॉप का नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस और पिन कोड भरें।
- Request पर क्लिक करें।
आपको 5–10 दिनों के अंदर PhonePe की टीम द्वारा QR कोड फ्री में भेज दिया जाएगा।
इसी तरह आप:
- Google Pay Business App से QR कोड ऑर्डर कर सकते हैं।
- Paytm Business App से भी QR कोड मंगवा सकते हैं।
PhonePe Wrong Transaction Refund Process
गलती किसी से भी हो सकती है—चाहे हमसे या आपसे। लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है। अगर कोई लेन-देन गलती से हो गया है, तो उसका समाधान भी मौजूद है। बस हमें सही प्रक्रिया पता होनी चाहिए।
सबसे पहले कोशिश करें कि जिस व्यक्ति को पैसे गए हैं, उनसे ईमानदारी पूर्वक बात करें। अगर वह आपके परिचित या रिश्तेदार हैं, तो मामला आसानी से सुलझ सकता है।
अगर ऐसा संभव न हो, तो आपको बैंक में शिकायत दर्ज करनी होगी। इसके लिए एक आवेदन देना होता है, जिसमें ये विवरण शामिल करना ज़रूरी है:
- UTR नंबर
- ट्रांजेक्शन की तारीख
- राशि (Amount)
- रिसीवर का UPI ID
- मोबाइल नंबर
- ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट
इन सभी विवरणों को सही तरीके से जमा करने पर आपकी शिकायत को प्राथमिकता दी जाएगी।
NPCI Complaint Portal पर स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- सबसे पहले NPCI UPI Complaint Portal पर जाएं।
- ट्रांजेक्शन आईडी दर्ज करें (यह अनिवार्य है)।
- बैंक का नाम डालें।
- तारीख और राशि भरें।
- अंत में “Submit” पर क्लिक करें।
रिज़ल्ट मिलने का समय
जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है, आमतौर पर 4–5 दिन के अंदर आपको परिणाम मिल जाता है।
how to delete phonepe history
क्षमा करें सर, लेकिन ऐसा करना संभव नहीं है। RBI के दिशानिर्देशों के मुताबिक PhonePe की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को डिलीट नहीं किया जा सकता। अगर कोई आपको कहता है कि यह संभव है, तो मुझे लगता है कि वह गलत जानकारी दे रहा है, क्योंकि आधिकारिक रूप से ऐसा नहीं होता है।
how to change upi pin in phonepe
- PhonePe ऐप खोलें: सबसे पहले अपने फोन में PhonePe ऐप ओपन करें।
- open profile: नीचे की तरफ मौजूद प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
- Manage Payment पर क्लिक करें: यह विकल्प QR कोड के नीचे दिखाई देगा।
- स्क्रोल डाउन करें: नीचे की तरफ जाएं और संबंधित विकल्प खोजें।
- UPI Settings खोलें: UPI से जुड़ी सेटिंग्स के लिए इस विकल्प पर टैप करें।
- UPI ID to display on home चुनें: इस विकल्प के दाईं तरफ टैप करें।
- Favorite UPI ID चुनकर सेव करें: अपनी पसंदीदा UPI ID सेट हो जाएगी।
how to cancel autopay in phonepe
- PhonePe ऐप खोलें: सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में PhonePe ऐप ओपन करें।
- Manage Payments पर जाएं: दाईं ओर आपको View All का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- More Options चुनें: नीचे स्क्रोल करें और More Options में से Autopay का विकल्प चुनें।
- Autopay सूची देखें: जिनमें भी Autopay सक्रिय है, उनकी सूची आपको नीचे दिखाई देगी। उस पर क्लिक करें।
- Delete Autopay करें: जैसे ही आप क्लिक करेंगे, सबसे नीचे आपको Delete Autopay का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करदे जोकि लास्ट है।